in , ,

“48 वर्षों की सेवा को नमन: स्व. राजेश मोहन सक्सैना की पुण्यतिथि पर ‘गुरु दक्षिणा दिवस’, मीडिया कर्मियों का हुआ सम्मान”

पिता की स्मृति में ‘गुरु दक्षिणा दिवस’ : राजेश मोहन सक्सैना को श्रद्धांजलि,

टनकपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर स्वर्गीय राजेश मोहन सक्सैना की पुण्यतिथि को उनके पुत्र राजीव सक्सैना द्वारा भावपूर्ण ढंग से ‘गुरु दक्षिणा दिवस’ के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर एलआईसी से 48 वर्षों तक जुड़कर अपनी सेवाएं देने वाले तथा स्वर्ण पदक विजेता रहे स्वर्गीय राजेश मोहन सक्सैना के सामाजिक एवं सेवाभावी योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में राजीव सक्सैना ने अपने पिता को अपना गुरु बताते हुए उनकी स्मृतियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि पिता द्वारा दिए गए संस्कार, सेवा भावना और समाज के प्रति समर्पण उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। इसी भावना के साथ कार्यक्रम में उपस्थित मीडियाकर्मियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर शाखा प्रबंधक रक्षपाल सिंह एवं विकास अधिकारी धर्मपाल सिंह ने मीडिया कर्मियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विकास अधिकारी टीपी टकवाल, प्रशासनिक अधिकारी मनोहर लाल कोहली, उमेश सिंह राणा, अनिल जोशी, मदन बोहरा, आनंद पाठक सहित एलआईसी के अभिकर्ताओं ने स्वर्गीय राजेश मोहन सक्सैना को श्रद्धांजलि अर्पित की।

एलआईसी की महत्ता बताई, बीमा योजनाओं की दी जानकारी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाखा प्रबंधक रक्षपाल सिंह ने जीवन में बीमा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एलआईसी केवल बीमा नहीं, बल्कि व्यक्ति और उसके परिवार के सुरक्षित भविष्य की मजबूत व्यवस्था है। उन्होंने जीवन बीमा प्लैटिनम एवं जीवन रक्षा पॉलिसी सहित विभिन्न योजनाओं के लाभों की जानकारी दी और लोगों से भविष्य की आर्थिक सुरक्षा के लिए बीमा को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में पुष्पा भट्ट, रेखा साहू, प्रियंका सिंह, पूनम देवी, भावना चौहान, भागीरथी जोशी एवं बिंधेश्वरी बिष्ट जैसी महिलाएं बीमा सखी के रूप में अपनी सेवाएं देकर लोगों को बीमा के प्रति जागरूक कर रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय राजेश मोहन सक्सैना के 48 वर्षों के सेवाकाल और सामाजिक कार्यों को भी याद किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके योगदान को प्रेरणादायी बताते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

पोर्टल चैनल की ओर से भी स्वर्गीय राजेश मोहन सक्सैना को विनम्र श्रद्धांजलि। उनकी सेवा, संस्कार और सामाजिक सरोकारों की विरासत निश्चित रूप से आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनी रहेगी। 🙏🌹

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टनकपुर में भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू, एक माह तक सेवा कार्यों को लेकर कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

🚨 दुकान की आड़ में नशीली दवाइयों का कारोबार! बनबसा में SOG की बड़ी कार्रवाई, बंटी सिंह गिरफ्तार