टनकपुर। भारतीय जनता पार्टी टनकपुर मंडल की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शुक्रवार को नगर पालिका हॉल, टनकपुर में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 16 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां एवं दिशा-निर्देश देना रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर ने की, जबकि संचालन हरीश कॉलोनी ने किया। कार्यक्रम संयोजक जोशी जी के नेतृत्व में आयोजित बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने और अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मंत्री किरण देवी, नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, नगर पंचायत बनबसा अध्यक्ष रेखा देवी, मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश मेहरा, मनोनीत सभासद शैलेंद्र सिंह सहित विभिन्न शक्ति केंद्रों के संयोजक एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर हरीश भट्ट, अहमद हुसैन, गिरीश गहतोड़ी, शशांक गोयल, विद्या जुकरिया, बबीता गोस्वामी, कोमल गिरी, रुचि वर्मा, भुवन चंद पांडे, रीता कलखुड़िया, हंसा जोशी, मनीष बिष्ट, राम सिंह और नरेंद्र धामी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन की भावना के साथ सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने और निर्धारित अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।


