in , ,

केसरिया हिंदू वाहिनी मुख्य मोर्चा ने बढ़ाया उत्तराखंड में संगठन का दायरा, अनीता यादव व राजीव सक्सेना को मिली अहम जिम्मेदारी

अनीता यादव बनीं प्रदेश महामंत्री, राजीव सक्सेना को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी—संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व

Oplus_131072

टनकपुर। केसरिया हिंदू वाहिनी मुख्य मोर्चा द्वारा उत्तराखंड प्रदेश में संगठनात्मक विस्तार को गति देते हुए अनीता यादव एवं राजीव सक्सेना को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, पूर्व अनुभव एवं सक्रिय योगदान को ध्यान में रखते हुए अनीता यादव को महिला मोर्चा उत्तराखंड की प्रदेश महामंत्री तथा राजीव सक्सेना को प्रदेश उपाध्यक्ष, उत्तराखंड नियुक्त किया गया है।

संगठन की ओर से जारी नियुक्ति सूचना में दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा व्यक्त की गई है कि वे संगठन की नीतियों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करते हुए धर्म, समाज, सेवा, सुरक्षा एवं संस्कार से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाएंगे तथा उत्तराखंड में संगठन को और अधिक मजबूत एवं व्यापक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

दोनों पदाधिकारियों की नियुक्ति को संगठन के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उनके समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।

नियुक्ति का अनुमोदन केसरिया हिंदू वाहिनी मुख्य मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव, अखंड भारत भूपेंद्र सिंह बोहरा द्वारा किया गया है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामनाएं। 🚩

॥ जय श्री राम ॥

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

📰 टनकपुर में लगा लोक कल्याण मेला, सरकारी योजनाओं की जानकारी लेने उमड़े स्थानीय नागरिक

पोषण से सशक्त समाज की ओर चम्पावत की मजबूत पहल, ‘मेरी आंगनवाड़ी–मेरी जिम्मेदारी’ के साथ शुरू हुआ राष्ट्रीय पोषण माह