in , ,

सिद्धिविनायक कमेटी के आयोजन में उमड़ा श्रद्धालुओं का उत्साह, गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे

टनकपुर में भक्ति के रंग में रंगा श्री गणेश महोत्सव, विधि-विधान से हुई गणपति की स्थापना

टनकपुर। श्री सिद्धिविनायक कमेटी टनकपुर द्वारा 14 सितंबर को श्री गणेश महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। महोत्सव के दौरान नगर के श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक शामिल होकर भगवान श्री गणेश की विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की तथा गणपति की स्थापना की।

गणेश महोत्सव के दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से सुख-समृद्धि, शांति और नगरवासियों के मंगल की कामना की। आयोजन ने टनकपुर में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकजुटता की सुंदर मिसाल पेश की।

महोत्सव के सफल आयोजन में श्री सिद्धिविनायक कमेटी के संस्थापक विवेक कुमार, अध्यक्ष अमित शर्मा, कोषाध्यक्ष रवि शर्मा, उपाध्यक्ष गौतम सक्सेना, महासचिव प्रवीण कुमार एवं सचिव रमेश भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं कार्यकर्ताओं नैतिक, कृष्ण, प्रिंस, निखिल, दिलीप, अनमोल, अमन एवं मनीष ने व्यवस्थाओं में सहयोग करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।

श्रद्धालुओं की सहभागिता और कमेटी के सदस्यों की मेहनत से आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम टनकपुर में आस्था, भक्ति और भाईचारे का संदेश देने वाला रहा।

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

29 साल की विकास यात्रा का उत्सव: ‘आदर्श चम्पावत’ के संकल्प को जनभागीदारी से मिलेगी नई रफ्तार

सीएम धामी के जन्मदिवस पर टनकपुर पालिका की अनूठी पहल, बच्चों से लेकर पर्यावरण मित्रों तक को मिला सहयोग