in , ,

सेवा और संवेदना की मिसाल बना लायन्स क्लब टनकपुर, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 65 से अधिक मरीजों को मिला लाभ

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर वितरित की निशुल्क दवाएं

Oplus_131072

टनकपुर। लायन्स क्लब टनकपुर की ओर से स्थानीय श्री पंचमुखी महादेव धर्मशाला में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बंसल हॉस्पिटल खटीमा के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 65 से अधिक रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया।

शिविर में डॉ. विनीत बंसल, डॉ. दीपिका अग्रवाल एवं डॉ. सोनी कश्यप ने मरीजों की जांच की। इस दौरान ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ईसीजी, हीमोग्लोबिन, हड्डियों एवं यूरिन सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचें निशुल्क की गईं। जांच के उपरांत जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क औषधियां भी वितरित की गईं।

लायन्स क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को उनके आसपास ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा समय रहते स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान करना है। शिविर में मरीजों ने क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन रचित मेहरोत्रा, सचिव लायन गौरव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लायन दीपक जैन, कार्यक्रम संयोजक लायन नरेश अग्रवाल सहित लायन अंकित अग्रवाल, लायन क्रांति मोहन सक्सेना, लायन अर्पित शर्मा, लायन अनुराग अग्रवाल, लायन विनय अग्रवाल, लायन राजीव आर्य, लायन आलोक अग्रवाल, लायन पुनीत शारदा सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बनबसा-टनकपुर के विकास को मिली नई उड़ान, सीएम धामी ने की चार बड़ी जनहित घोषणाएं

नजूल भूमि के फैसले से टनकपुर में खुशी की लहर, भाजपा कार्यालय से नगर पालिका और सीएम कैंप कार्यालय तक बंटी मिठाई