in , ,

विज्ञान के क्षेत्र में बेटियों की प्रतिभा को मिलेगा नया मंच, टनकपुर महाविद्यालय में ‘She for STEM’ कार्यक्रम शुरू

“STEM के क्षेत्र में बेटियों की प्रतिभा निखारने की पहल, टनकपुर महाविद्यालय में शुभारंभ

Oplus_131072

टनकपुर। राजकीय महाविद्यालय टनकपुर, चंपावत में उच्च शिक्षा विभाग, यूकास्ट एवं STEM International के संयुक्त प्रायोजन से ‘She for STEM’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विज्ञान वर्ग की छात्राओं में छिपी वैज्ञानिक प्रतिभा को पहचानकर उसे निखारना तथा उन्हें STEM क्षेत्र में बेहतर करियर के अवसरों से जोड़ना है।

कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. बृजेश्वर प्रसाद ओली ने छात्राओं को STEM कार्यक्रम की अवधारणा और उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम विशेष रूप से बीएससी प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की विज्ञान वर्ग की छात्राओं के लिए आयोजित किया जा रहा है। इसके माध्यम से छात्राओं को विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को विकसित करने का अवसर मिलेगा।

चंपावत जनपद के लैब समन्वयक श्री विवेक नाथ ने कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं का पंजीकरण कराया और उन्हें कार्यक्रम की आगामी गतिविधियों एवं भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनुपम तिवारी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए STEM कार्यक्रम से मिलने वाले अवसरों और इससे जुड़े संभावित करियर विकल्पों पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं से कार्यक्रम में पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ प्रतिभाग करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रो. एमएस चौहान, प्रो. एएस खान, प्रो. आशुतोष, प्रो. गोविंद सिंह बोरा, डॉ. विजय डालाकोटी, डॉ. चेतन जोशी, डॉ. पूनम, डॉ. ब्रह्मानंद, डॉ. निशा, डॉ. किरण, डॉ. स्वाति पंत, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. अविनाश सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के शुभारंभ से विज्ञान वर्ग की छात्राओं में उत्साह देखने को मिला। ‘She for STEM’ पहल को छात्राओं को विज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नवंबर से शारदा खनन सत्र शुरू कराने की उठी मांग, हजारों श्रमिकों और वाहन स्वामियों की आजीविका का सवाल

जिस मां ने पाल-पोसकर बड़ा किया, उसी के गहनों पर बेटे ने किया हाथ साफ!