in , ,

मेरे सपनों का भारत 2047’ पर टनकपुर महाविद्यालय में मंथन, विकसित राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर जोर

हेमा जोशी ने साझा किया विकसित भारत का विजन, युवाओं और महिला सशक्तिकरण को बताया बदलाव की ताकत

Oplus_131072

टनकपुर, चम्पावत। राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में शनिवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत 2047’ विषय पर विस्तृत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विकसित भारत की परिकल्पना, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार की दर्जा मंत्री श्रीमती हेमा जोशी एवं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनुपमा तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान प्रोफेसर जीएस बोरा ने मां सरस्वती की वंदना की भावपूर्ण प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में विषय की प्रस्तावना रखते हुए डॉ. निशा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत की परिकल्पना पर प्रकाश डाला। प्रोफेसर एमएस चौहान ने विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर शासन स्तर पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी, जबकि प्रोफेसर आशुतोष कुमार ने देश और प्रदेश में हो रहे बदलावों को विस्तार से प्रस्तुत किया।

मुख्य अतिथि हेमा जोशी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की भागीदारी, युवाओं की शिक्षा और कौशल विकास की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण, स्वच्छ भारत मिशन, नल-जल योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और उजाला जैसी योजनाओं से समाज में आए बदलावों का उल्लेख किया। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में युवाओं के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और रोजगार के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

इस अवसर पर मंत्री हेमा जोशी ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए पोस्टरों का अवलोकन किया और उनके प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प और उसमें युवाओं की भूमिका के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनुपमा तिवारी ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती तुलसी कुंवर, जिला मंत्री श्रीमती हंसा जोशी सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जिस मां ने पाल-पोसकर बड़ा किया, उसी के गहनों पर बेटे ने किया हाथ साफ!

मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर तुषार हॉस्पिटल में विधिक जागरूकता शिविर, दहेज और बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ