in , ,

डॉ. आयुष जोशी ने संभाला उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलसचिव पद का कार्यभार, एक वर्ष के लिए प्रतिनियुक्ति पर हुई नियुक्ति

Oplus_131072

देहरादून। वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में डॉ. आयुष जोशी ने गुरुवार को कुलसचिव पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया।

उत्तराखंड शासन की ओर से 3 नवंबर 2026 को जारी शासनादेश के अनुपालन में डॉ. आयुष जोशी को विश्वविद्यालय में कुलसचिव पद पर प्रतिनियुक्ति के आधार पर नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में राजकीय महिला प्रौद्योगिकी संस्थान, देहरादून में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत थे। उनकी नियुक्ति एक वर्ष अथवा नियमित नियुक्ति होने तक, जो भी पहले हो, के लिए की गई है।

संस्थान से कार्यमुक्त होने के बाद डॉ. जोशी गुरुवार को विश्वविद्यालय पहुंचे और कुलसचिव पद की जिम्मेदारी संभाली।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) तृप्ता ठाकुर ने उनका स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि डॉ. जोशी अपने अनुभव, कार्यकुशलता और प्रशासनिक दक्षता से विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे।

डॉ. आयुष जोशी के कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन में नई जिम्मेदारी का निर्वहन शुरू हो गया है।

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आयुर्वेदिक चिकित्सा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल, टनकपुर में निःशुल्क शिविर लगाकर लोगों को दी गई स्वास्थ्य सेवाएं

उत्तराखंड परिवहन निगम को मिलीं 59 नई बसें, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी, टनकपुर मंडल को मिलीं 20 बसें