in ,

अंतरराष्ट्रीय महिला एवं बालिका विज्ञान दिवस पर छात्राओं को करियर मार्गदर्शन, विज्ञान अपनाने का आह्वान

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टनकपुर में विधिक जागरूकता एवं विज्ञान में बालिकाओं की भागीदारी पर शिविर आयोजित

Oplus_131072

टनकपुर | 11 फरवरी 2026

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टनकपुर में बुधवार को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के दिशा-निर्देशन में साक्षरता एवं विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विज्ञान में महिलाओं एवं लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस अभियान भी मनाया गया, जिसमें छात्राओं को विज्ञान एवं विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

Oplus_131072

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में न्यायिक मजिस्ट्रेट माननीय सुश्री काजल रानी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्य द्वारा की गई तथा संचालन plv अर्जुन सिंह ने किया।

मुख्य अतिथि सुश्री काजल रानी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए विज्ञान के क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं पर प्रकाश डाला और उन्हें रसायन विज्ञान, मानव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, मौसम विज्ञान, इंजीनियरिंग तथा गणित जैसे विषयों को करियर विकल्प के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

Plv अर्जुन सिंह ने विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, लैंगिक भेदभाव समाप्त करने और समान अवसर प्रदान करने पर जोर दिया। Plv शमशाद बानो ने छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त कर देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

अधिकार मित्र विजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि देश इस वर्ष विज्ञान में महिलाओं एवं लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस का 11 वां संस्करण मना रहा है और विज्ञान के क्षेत्र में योगदान देने वाली भारतीय महिला वैज्ञानिकों का उदाहरण प्रस्तुत कर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में न्यायालय टनकपुर के प्रशासनिक अधिकारी भरत बोहरा, विधिक विभाग की अध्यापिका रेणु मेम, बिंदु मेम सहित अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर plv/अधिकार मित्रगण में अर्जुन सिंह, अजय गुर्रानी, इजहार अली, अमित, विजेंद्र अग्रवाल, प्रकाश आर्या, किरण गहतोड़ी, दीपा देवी, किरण जोशी, शमशाद बानो, राधिका अधिकारी, बबीता पुनेठा, अर्चना लोहनी, ऋतु महर, पूजा जोशी, हरिप्रिया जोशी, प्रो बोनो plv सुमन जोशी, रूमाना परवीन, सुनीता टम्टा तथा नीतू सुरेश उप्रेती सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को विधिक जागरूकता एवं विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

NH-09 फोरलेन परियोजना: टनकपुर क्षेत्र के 12 ग्रामों में भूमि रजिस्ट्री व प्रकृति परिवर्तन पर रोक

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर टनकपुर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित