टनकपुर।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर टनकपुर मंडल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों एवं आदर्शों को स्मरण किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा पूर्व दर्जा राज्य मंत्री शिवराज कठायत, वरिष्ठ भाजपा नेता रोहिताश अग्रवाल, हरीश हैसियत, नित्यानंद भट्ट, जिला पंचायत सदस्य पुष्पा विश्वकर्मा, नगर पालिका टनकपुर अध्यक्ष विपिन कुमार, मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर के नेतृत्व में मंडल महामंत्री हरीश चंद, जिला मंत्री हंसा जोशी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश जोशी, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री अमजद हुसैन, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष व जिला महामंत्री अशोक पाल, महिला मोर्चा की अनिता यादव, जिला मीडिया प्रभारी रुचि वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष विनोद गड़कोटी, अल्पसंख्यक मंडल अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद हुसैन, गिरीश शर्मा, राजेंद्र सिंह, कोमल गिरी, प्रेमा वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और राष्ट्र सेवा के विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।


