पुलिस मुख्यालय देहरादून से प्राप्त निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति के निर्देशन में जनपद चम्पावत में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों, नशे व मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के उद्देश्य से जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान टनकपुर क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा द्वारा स्वयं चौक-चौराहों पर पहुंचकर चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। विभिन्न थाना क्षेत्रों में गठित पुलिस टीमों ने राष्ट्रीय राजमार्गों, लिंक मार्गों, संवेदनशील स्थानों तथा अंतर्राज्यीय/अंतरजनपदीय सीमाओं पर सघन चेकिंग की।

अभियान के दौरान संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की तलाशी लेते हुए मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियार, प्रतिबंधित वस्तुओं तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई। कोतवाली एवं थाना प्रभारियों द्वारा स्वयं ग्राउंड पर रहकर अभियान का नेतृत्व किया गया।
पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को


