in ,

कुशल नेतृत्व को सलाम: एसपी अजय गणपति के स्थानांतरण पर सम्मान समारोह आयोजित

सफल कार्यकाल के बाद एसपी अजय गणपति का स्थानांतरण, पुलिस परिवार ने दी भावभीनी विदाई

चंपावत: जनपद चंपावत में अपने सफल एवं प्रेरणादायी कार्यकाल के उपरांत पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति का स्थानांतरण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, उधम सिंह नगर पद पर हो गया है। उनके स्थानांतरण पर चंपावत पुलिस परिवार द्वारा उन्हें सम्मानित करते हुए भावभीनी शुभकामनाएँ एवं बधाई दी गई!

अपने कार्यकाल के दौरान श्री गणपति के कुशल नेतृत्व, अनुशासित कार्यशैली एवं जनहित में किए गए सराहनीय प्रयासों से जनपद में कानून व्यवस्था मजबूत हुई तथा पुलिस एवं जनता के बीच विश्वास का संबंध और अधिक सुदृढ़ बना। अपराध नियंत्रण, संवेदनशील पुलिसिंग और जनसहभागिता को बढ़ावा देने की दिशा में उनके योगदान को पुलिस परिवार एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा सराहा गया।

इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी के लिए उज्ज्वल, सफल एवं गौरवमयी कार्यकाल की कामना की।

चंपावत पुलिस परिवार ने विश्वास जताया कि उनका प्रेरणादायी नेतृत्व आगे भी नई ऊँचाइयाँ हासिल करेगा और समाज के प्रति उनकी सेवाएँ इसी प्रकार प्रभावी एवं सराहनीय बनी रहेंगी।

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

जनपद चंपावत में सघन पुलिस चेकिंग अभियान, सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर

महाशिवरात्रि पर टनकपुर में दिखी आस्था की गूज, शिवालयों में गूंजा ‘बम-बम भोले’