टनकपुर। मदर्स डे के पावन अवसर पर वार्ड नंबर 7 में मातृशक्ति ने समाज को एक प्रेरणादायी संदेश देते हुए स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर के नेतृत्व में वार्ड की महिलाओं ने क्षेत्र में साफ-सफाई अभियान चलाया तथा पौधों की देखभाल करते हुए उन्हें जल अर्पित किया।

इस अवसर पर महिलाओं ने “धरती मां” की सेवा को अपनी सच्ची श्रद्धा बताते हुए आसपास के पौधों की सफाई कर उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प लिया। मातृशक्ति का यह प्रयास न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता नजर आया, बल्कि समाज में स्वच्छता और हरियाली के प्रति जागरूकता भी फैलाता दिखा।
कार्यक्रम में वार्ड नंबर 7 की श्रीमती सोमा देवी, श्रीमती कमलेश देवी, श्रीमती शिखा देवी, श्रीमती नीलम, श्रीमती कविता कुंवर, श्रीमती पदमा देवी, बबीता देवी, सुनीता, श्रीमती लता, श्रीमती नीरज, श्रीमती सुषमा देवी एवं श्रीमती कल्पना देवी सहित वार्ड की अनेक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।
मदर्स डे पर मातृशक्ति की इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि हर मोहल्ले में इसी तरह महिलाएं आगे आकर पर्यावरण और स्वच्छता के लिए कार्य करें, तो समाज और आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ और हराभरा वातावरण मिल सकेगा।


