in , ,

“झूठ और षड्यंत्र की राजनीति बंद करे कांग्रेस” — टनकपुर में भाजपा महिला मोर्चा का जोरदार प्रहार

भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस पर प्रहार, प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट बोलीं — झूठ की राजनीति से लोकतंत्र होता है कमजोर

Oplus_131072

जनपद चम्पावत के सीमांत नगर टनकपुर में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रुचि भट्ट के नेतृत्व में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मीडिया के सामने कांग्रेस की कथित “झूठी राजनीति” और “षड्यंत्रकारी आरोपों” के खिलाफ अपनी बात मजबूती से रखी।

प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रुचि भट्ट ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि प्रदेश की लोकप्रिय सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की छवि को धूमिल करने के लिए कांग्रेस लगातार झूठे आरोपों का सहारा ले रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सकारात्मक और विकासपरक राजनीति होनी चाहिए, लेकिन कांग्रेस का स्तर लगातार नीचे गिरता जा रहा है, जो समाज और लोकतंत्र दोनों के लिए चिंता का विषय है।

महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि जिले की बेटी पर लगाए गए झूठे लांछनों का भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा पुरजोर विरोध करता है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने “शर्म करो, शर्म करो, कांग्रेस पार्टी शर्म करो” के नारे लगाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

कार्यक्रम में महिला शक्ति की एकजुटता और संगठन की मजबूती साफ दिखाई दी। बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने प्रदेश सरकार के प्रति विश्वास जताते हुए कहा कि भाजपा हमेशा महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है।

इस अवसर पर राज्य मंत्री हेमा जोशी, प्रदेश महामंत्री रश्मि स्तोगी, प्रदेश कार्यालय प्रभारी बबली चौहान, प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक सुनीता मुरारी, कुमाऊं सह संयोजक विनीता फर्त्याल, जिलाध्यक्ष दीपा जोशी, जिला महामंत्री सरोज चंद, जिला उपाध्यक्ष अनिता यादव, जिला उपाध्यक्ष रुचि धस्माना, मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर तथा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष बबिता गोस्वामी रुचि वर्मा सहित जिला और मंडल की अनेक महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

कार्यक्रम में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और संगठनात्मक एकता ने यह संदेश दिया कि भाजपा महिला मोर्चा हर मुद्दे पर मजबूती के साथ अपनी बात जनता और मीडिया के सामने रखने के लिए तत्पर है।

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

मदर्स डे पर मातृशक्ति ने दिया स्वच्छता और हरियाली का संदेश,

बनबसा के गुदमी गांव में परचून की दुकान में लगी भीषण आग, फायर यूनिट की तत्परता से बड़ा हादसा टला