टनकपुर। बुधवार तड़के वार्ड नंबर-01 स्थित पुरानी टंकी के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक कई दुकानों में भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते लपटों ने आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। घटना की सूचना रात 02:27 बजे फायर स्टेशन टनकपुर को प्राप्त हुई।

सूचना मिलते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी FSSO अमर सिंह अधिकारी के नेतृत्व में फायर टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। दमकल कर्मियों ने MFE से पंपिंग कर होज पाइप की सहायता से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन आग विकराल रूप ले चुकी थी।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर टेंडर का पानी समाप्त होने पर वाहन को जल संस्थान टनकपुर से दोबारा पानी भरने भेजा गया। इसके बाद मिनी हाई प्रेशर पंप और होज रील की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
गनीमत रही कि इस भीषण अग्निकांड में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि कई दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद फायर कर्मियों ने मौके पर मौजूद लोगों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
आग से प्रभावित दुकानदार एवं दुकानें
रुचि वर्मा पत्नी वरुण वर्मा — कॉस्मेटिक दुकान
सतपाल सिंह पुत्र राजेश पाल — कॉस्मेटिक दुकान
देवेंद्र पुत्र सीताराम — चश्मा एवं बेल्ट दुकान
करन पुत्र देवेंद्र कुमार — बैग एवं पायदान दुकान
रामप्रकाश पुत्र मैखु लाल — कॉस्मेटिक दुकान
श्याम पुत्र मैखु लाल — कॉस्मेटिक दुकान
राहत कार्य में शामिल फायर टीम
FSSO अमर सिंह अधिकारी
LFM मनोज कुमार
LFM संतोष जोशी
DVR कृष्ण सिंह
DVR श्याम सिंह
FM दलबीर सिंह
FM देवेंद्र अधिकारी
FM भावना पंत
FM नीलम रावत
स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई और साहस की सराहना करते हुए कहा कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो यह हादसा और भी बड़ा रूप ले सकता था।


