जनपद चम्पावत के टनकपुर क्षेत्र में जंगल की आग ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी। सोमवार 26 मई 2026 को शाम लगभग 4 बजकर 04 मिनट पर फायर स्टेशन टनकपुर को सूचना प्राप्त हुई कि आमबाग क्षेत्र के पास जंगल में भीषण आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन टनकपुर से तत्काल एक फायर यूनिट घटनास्थल के लिए रवाना की गई।
घटनास्थल पर पहुंची फायर टीम ने मोटर फायर इंजन से पंपिंग करते हुए होज रील और फायर बीटर की सहायता से आग बुझाने का अभियान शुरू किया। तेज धुएं और फैलती लपटों के बीच फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से आसपास के जंगल और वन संपदा को बड़े नुकसान से बचा लिया गया।
इस दौरान फायर टीम ने मौके पर मौजूद लोगों को जंगलों में आग से बचाव एवं वन संपदा की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
फायर यूनिट में शामिल कर्मी
LFM कृपाल सिंह
LFM संतोष जोशी
DVR कृष्ण सिंह
FM दलबीर सिंह
FM विक्रम गिरी
FM नीलम रावत
FM तनुजा कोहली
फायर विभाग की तत्परता और साहसिक कार्रवाई की क्षेत्रवासियों ने सराहना की।


