in , ,

चम्पावत पुलिस की तत्परता से बची युवक की जान, शारदा घाट पर चला रेस्क्यू अभियान

शारदा घाट पर बड़ा हादसा टला, डूबते युवक को पुलिस टीम ने बचाया

जनपद चम्पावत के शारदा घाट पर आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। स्नान के दौरान उत्तर प्रदेश निवासी युवक प्रियांशु अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। घाट पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन मौके पर ड्यूटी में तैनात पुलिस टीम ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया।

जल पुलिस एवं गोताखोर टीम ने बिना समय गंवाए युवक को सुरक्षित पानी से बाहर निकाल लिया। समय रहते किए गए इस साहसिक बचाव कार्य से युवक की जान बच सकी। घटना के बाद युवक और उसके परिजनों ने चम्पावत पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस टीम की सराहना की।

इस रेस्क्यू अभियान में कांस्टेबल जल पुलिस राकेश गिरी, HC अनिल कुमार, आरक्षी दीप चंद्र, आरक्षी नीरज बोरा, आरक्षी मुकेश कुमार, गोताखोर रविन्द्र कुमार एवं पीआरडी सूरज शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

चम्पावत पुलिस ने एक बार फिर साबित किया कि वह जनता की सुरक्षा हेतु हर समय तत्पर और सजग है। 🚔

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आमबाग के जंगल में धधकी आग, फायर टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

भीषण गर्मी में श्रद्धालुओं को राहत, माँ पूर्णागिरि धाम में लगा शीतल पेय भंडारा