in

भीषण गर्मी में श्रद्धालुओं को राहत, माँ पूर्णागिरि धाम में लगा शीतल पेय भंडारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जिला प्रशासन की सराहनीय पहल, हजारों श्रद्धालुओं को वितरित किए गए शीतल पेय

चम्पावत। विश्वप्रसिद्ध माँ पूर्णागिरि धाम में इन दिनों उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और लगातार बढ़ती गर्मी के बीच जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सराहनीय पहल की गई। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों एवं जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के नेतृत्व में ठुलीगाड़ मुख्य पड़ाव पर विशेष “शीतल पेय भंडारे” का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं को ठंडा पानी, शरबत, कोल्ड ड्रिंक्स एवं अन्य शीतल पेय वितरित किए गए।

भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच यह व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए किसी राहत से कम नहीं रही। दूर-दराज़ से माँ पूर्णागिरि के दर्शन को पहुंचे भक्तों ने प्रशासन की इस व्यवस्था की जमकर सराहना की। भंडारे में श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं शुद्ध पेय उपलब्ध कराए गए, जिससे यात्रा मार्ग में उन्हें राहत और ऊर्जा मिली।

इस दौरान मेला मजिस्ट्रेट श्री ललित मोहन तिवारी स्वयं मौके पर पहुंचे और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने पेयजल वितरण, साफ-सफाई, स्वास्थ्य सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा में किसी प्रकार की कमी न रहे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वयं श्रद्धालुओं को शीतल पेय वितरित कर सेवा भाव का परिचय भी दिया।

माँ पूर्णागिरि मेले में प्रशासन द्वारा लगातार श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए किए जा रहे प्रयासों की क्षेत्रभर में सराहना हो रह

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चम्पावत पुलिस की तत्परता से बची युवक की जान, शारदा घाट पर चला रेस्क्यू अभियान

विश्व प्रसिद्ध रीठा साहिब जोड़ मेला शुरू, गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं से गूंजा पूरा क्षेत्र