in , , ,

‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड’ अभियान को मिली सफलता, चंपावत पुलिस ने स्मैक तस्कर को दबोचा

टनकपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन: 14.25 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, ड्रग्स माफियाओं में हड़कंप

Oplus_131072

टनकपुर। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” संकल्प को साकार करने के लिए चंपावत पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कोतवाली टनकपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 14.25 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक चंपावत श्रीमती रेखा यादव के निर्देश पर जिलेभर में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी टनकपुर श्रीमती निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चेतन रावत के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने पूर्णागिरि राइस मिल के पीछे स्थित एक खाली प्लॉट के पास से गौरव कुमार उर्फ गुड्डू (38 वर्ष) निवासी वर्मा लाइन, वार्ड नंबर-3, टनकपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 14.25 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत आपराधिक इतिहास रहा है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक तेज कुमार, हेड कांस्टेबल कमल कुमार तथा कांस्टेबल दीपक सिंह शामिल रहे, जिनकी तत्परता से नशा तस्करी के खिलाफ यह महत्वपूर्ण सफलता मिली।

चंपावत पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त या कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल 112 या नजदीकी थाना/चौकी को सूचना दें। पुलिस का कहना है कि जनसहयोग से ही उत्तराखण्ड को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य सफल हो सकता है।

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्यमंत्री धामी की संवेदनशील पहल: रीठा साहिब जोड़ मेले में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल

साइबर ठगी का खौफनाक चेहरा: ब्लैकमेलिंग से युवक को मौत की ओर धकेलने वाले दो आरोपी गिरफ्तार