in , ,

“एक पेड़ माँ के नाम, एक कदम स्वच्छता के नाम — पीलीभीत नगर पालिका का पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को लेकर सराहनीय प्रयास।” 🌳🗑️🌿

विश्व पर्यावरण दिवस पर पालिका का अनूठा अभियान, वृक्षारोपण के साथ स्ट्रीट वेंडर्स को वितरित किए डस्टबिन

पीलीभीत। स्वच्छ भारत मिशन (आईटीसी मिशन सुनहरा कल) एवं नगर पालिका परिषद पीलीभीत के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पालिका कार्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती आस्था अग्रवाल ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों से “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया तथा पृथ्वी को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।

कार्यक्रम के दौरान नगर क्षेत्र के स्ट्रीट वेंडर्स को उनकी आवश्यकता के अनुसार नीले एवं हरे रंग के डस्टबिन वितरित किए गए। साथ ही उनसे अपील की गई कि वे कूड़ा-कचरा इधर-उधर न फेंकें और गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में डालकर स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि स्वच्छ और हरित शहर का निर्माण जनसहभागिता से ही संभव है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए अभियान की सराहना की।

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चंपावत के विद्युत विकास को मिलेगी नई रफ्तार, नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने यूपीसीएल एमडी से की महत्वपूर्ण वार्ता

⚽ फुटबॉल के महाकुंभ का आज से आगाज़, फीफा विश्व कप 2026 में पहली बार उतरेंगी 48 टीमें