in , , ,

⚽ फुटबॉल के महाकुंभ का आज से आगाज़, फीफा विश्व कप 2026 में पहली बार उतरेंगी 48 टीमें

🌎 अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की संयुक्त मेजबानी में शुरू हुआ फीफा विश्व कप 2026, दुनिया की नजरें उद्घाटन मुकाबले पर

Oplus_131072

स्पोर्ट्स डेस्क। दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेल फुटबॉल का सबसे बड़ा आयोजन फीफा विश्व कप 2026 आज से शुरू हो रहा है। इस बार का विश्व कप कई मायनों में ऐतिहासिक होने जा रहा है, क्योंकि पहली बार टूर्नामेंट में 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता की मेजबानी संयुक्त रूप से अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको द्वारा की जा रही है।

विश्व कप का उद्घाटन मुकाबला मेजबान मैक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच प्रतिष्ठित एस्टाडियो एज़्टेका स्टेडियम, मैक्सिको सिटी में खेला जाएगा। मैच से पहले भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन होगा, जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

39 दिनों तक चलने वाले इस महाकुंभ में कुल 104 मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 19 जुलाई 2026 को आयोजित किया जाएगा। विश्व भर के करोड़ों फुटबॉल प्रेमियों की नजरें इस बार के विश्व कप पर टिकी हैं, जहां कई दिग्गज टीमें खिताब जीतने के लिए मैदान में उतरेंगी।

फुटबॉल के इस महापर्व को लेकर दुनियाभर में उत्साह का माहौल है और खेल प्रेमी एक महीने से अधिक समय तक रोमांचक मुकाबलों का आनंद लेंगे।

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“एक पेड़ माँ के नाम, एक कदम स्वच्छता के नाम — पीलीभीत नगर पालिका का पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को लेकर सराहनीय प्रयास।” 🌳🗑️🌿

सोशल मीडिया पर अपमानजनक वीडियो वायरल करना पड़ा भारी, चार आरोपियों पर एससी/एसटी एक्ट सहित गंभीर धाराओं में केस