in , ,

पीलीभीत बार एसोसिएशन को मिली बड़ी सौगात, राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार के सहयोग से भेंट किए गए पांच एयर कंडीशनर

अधिवक्ताओं को मिली बड़ी सुविधा, राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार के सहयोग से बार एसोसिएशन में लगाए जाएंगे 5 एसी

पीलीभीत। कचहरी स्थित बार एसोसिएशन को उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री श्री संजय सिंह गंगवार की ओर से एक बड़ी सौगात मिली है। राज्य मंत्री के अनुज श्री विजय सिंह गंगवार द्वारा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव अवस्थी को सप्रेम भेंट स्वरूप पांच एयर कंडीशनर प्रदान किए गए।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में यह सहयोग अधिवक्ताओं के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि इस पहल से बार भवन में आने वाले अधिवक्ताओं एवं वादकारियों को भी बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिवक्ताओं ने राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार तथा विजय सिंह गंगवार का स्वागत एवं सम्मान किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव अवस्थी ने इस सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह भेंट अधिवक्ता समुदाय के प्रति सम्मान और सद्भावना का प्रतीक है।

कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के अनेक पदाधिकारी, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए राज्य मंत्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया पर अपमानजनक वीडियो वायरल करना पड़ा भारी, चार आरोपियों पर एससी/एसटी एक्ट सहित गंभीर धाराओं में केस