in , , ,

‘आदर्श चम्पावत’ को नई उड़ान: 1.20 करोड़ से बनेंगे 52 ओपन जिम, बनबसा में बनेगी आधुनिक

नशा मुक्त युवा, स्वस्थ चम्पावत का संकल्प: खेल सुविधाओं पर 1.20 करोड़ की बड़ी सौगात

चम्पावत, 14 जून 2026। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के “आदर्श चम्पावत” विजन को नई गति देने के लिए जिला योजना के अंतर्गत खेल एवं स्वास्थ्य अवसंरचना विकास हेतु 1 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से 54 नई योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है। जिलाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में तैयार की गई इस महत्वाकांक्षी कार्ययोजना का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर खेल और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना है।

योजना के तहत जनपद के ग्रामीण एवं अर्द्ध-शहरी क्षेत्रों में 52 आधुनिक ओपन जिम स्थापित किए जाएंगे। पखोटी, जनकण्डे, गोरसानी, बस्तिया, काण्डा, बुंगा, मूलाकोट, ककनाड़, देवीधुरा, गढ़ियाड़, सिमलगाँठ, रायक, धौनी, चौकी, नाईकोट, बरशाकु, डुंगरी, कोल्याटी, सूई, कलीगांव और रीठल सहित अनेक ग्राम पंचायतों को इसका लाभ मिलेगा। प्रत्येक ओपन जिम पर लगभग 1.70 से 1.85 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे, जिससे ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर निःशुल्क फिटनेस सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

इसके अतिरिक्त, बनबसा में 28.50 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक व्यायामशाला का निर्माण भी स्वीकृत किया गया है। साथ ही पहले से संचालित व्यायामशालाओं के रखरखाव, मरम्मत, उपकरणों की उपलब्धता तथा कार्मिकों के मानदेय के लिए भी पर्याप्त बजट का प्रावधान किया गया है।

जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी जसवंत खड़ायत ने बताया कि सभी प्रस्ताव स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों और जनता दरबार में प्राप्त मांगों के आधार पर तैयार किए गए हैं। प्रशासन ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं, ताकि युवाओं और आम नागरिकों को इन सुविधाओं का शीघ्र लाभ मिल सके।

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पीलीभीत बार एसोसिएशन को मिली बड़ी सौगात, राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार के सहयोग से भेंट किए गए पांच एयर कंडीशनर

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ऐतिहासिक रहा पूर्णागिरि मेला 2026, 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन