in , ,

पत्रकार प्रेस परिषद इंडिया की पिथौरागढ़ जिला इकाई गठित, नवीन भट्ट बने जिलाध्यक्ष

Oplus_131072

पिथौरागढ़। पत्रकारों के हितों, सुरक्षा एवं उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कार्यरत संगठन पत्रकार प्रेस परिषद इंडिया की पिथौरागढ़ जिला इकाई का विधिवत गठन कर दिया गया है। संगठन को जनपद में और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से नवीन भट्ट को पिथौरागढ़ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

जानकारी के अनुसार, पत्रकार प्रेस परिषद इंडिया के प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह बिष्ट की सहमति तथा प्रदेश महामंत्री नवीन भट्ट की आधिकारिक घोषणा के उपरांत नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रदेश नेतृत्व ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को शीघ्र जिला कार्यकारिणी का विस्तार करने तथा जिले के पत्रकारों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने और उनके समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी है।

प्रदेश नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया कि नवीन भट्ट के नेतृत्व में पिथौरागढ़ में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के पत्रकारों को एक मजबूत एवं प्रभावी मंच उपलब्ध कराएगा।

नवीन भट्ट को जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर जिले भर के पत्रकारों में खुशी का माहौल है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों, संगठन के पदाधिकारियों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दीं। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी उन्हें बधाइयों का सिलसिला जारी रहा। सभी ने उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए पत्रकार हितों की रक्षा के लिए हर कदम पर उनके साथ खड़े रहने का भरोसा जताया।

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष को किया नमन, टनकपुर में संविधान हत्या दिवस पर हुआ सम्मान समारोह

जनपद चम्पावत में अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस पर निकली जागरूकता रैली, नशा मुक्त समाज का दिलाया संकल्प