in , ,

जनपद चम्पावत में अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस पर निकली जागरूकता रैली, नशा मुक्त समाज का दिलाया संकल्प

सिविल जज रुचिका नरूला के नेतृत्व में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, पीएलवी ने मुख्य बाजार में बांटे पंपलेट और लगाए नशा विरोधी नारे

Oplus_131072

आज टनकपुर में अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत के तत्वावधान में व्यापक “ड्रग्स मुक्ति जागरूकता अभियान” चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सिविल जज (जूनियर डिवीजन) एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण माननीय रुचिका नरूला ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत बाह्य न्यायालय परिसर में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर से हुई। शिविर को संबोधित करते हुए माननीय रुचिका नरूला ने कहा कि नालसा (नशीली दवाओं के दुरुपयोग से पीड़ितों के लिए कानूनी सेवाएं एवं नशीली दवाओं के खतरे का उन्मूलन योजना-2015) के तहत समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशा मुक्त भारत के निर्माण के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने लोगों से नशे के विरुद्ध आवाज उठाने और युवाओं को इस बुराई से दूर रखने का आह्वान किया।

इसके उपरांत बाह्य न्यायालय परिसर से नगर के मुख्य बाजार होते हुए रोडवेज बस स्टेशन तक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में पीएलवी (पैरा लीगल वॉलंटियर्स) एवं अधिकार मित्रों ने हाथों में तख्तियां लेकर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया तथा पंपलेट वितरित किए।

रैली के दौरान प्रतिभागियों ने “नशे की लत एक बीमारी है, इससे दूर रहना समझदारी है”, “नशा छोड़ो-जीवन से नाता जोड़ो” तथा “जन-जन का यही संदेश, नशा मुक्त हो अपना देश” जैसे नारों के माध्यम से समाज को नशा मुक्त बनाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर पीएलवी एवं अधिकार मित्र अर्जुन सिंह, बिजेंद्र अग्रवाल, शमशाद बानो, अमित कुमार, सोनी सिंह, दीपा देवी, किरण जोशी, रीता कनोजिया, प्रियंका पंचोली, नव नियुक्त पीएलवी सुनील कुमार, कुंवर सिंह भंडारी, अनिल कुमार, सुनीता टम्टा, सुरेश उप्रेती, अंजू बोहरा, प्रियंका, प्रमोद कुमार, विजयानंद जोशी, जगत सिंह विष्ट, प्रो बोनो पीएलवी इजहार अली, अर्चना लोहनी, सोनी जहां, हरीश चंद्र गौड़, ममता भंडारी, राधा चंद, नीरू विष्ट, एलिश, स्वाती, प्रीति सहित अन्य स्वयंसेवक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने समाज को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशा मुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का सामूहिक संकल्प दिलाया।

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पत्रकार प्रेस परिषद इंडिया की पिथौरागढ़ जिला इकाई गठित, नवीन भट्ट बने जिलाध्यक्ष

मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना बनी बुजुर्गों का सहारा, पात्र वरिष्ठ नागरिकों को हर माह मिल रहे ₹1,500 : धामी सरकार