टनकपुर/चम्पावत। जनपद चम्पावत के जिला सूचना कार्यालय में तैनात आशा गोस्वामी को सूचना विभाग में पदोन्नति देते हुए अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है। इस संबंध में महानिदेशक सूचना, उत्तराखंड बंशीधर तिवारी द्वारा पदोन्नति आदेश जारी किया गया।
पदोन्नति की सूचना मिलते ही जिला सूचना विभाग सहित विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों और जनपद के पत्रकारों ने आशा गोस्वामी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे अपनी नई जिम्मेदारी का भी पूरी निष्ठा और दक्षता के साथ निर्वहन करेंगी।
आशा गोस्वामी अपने कार्य के प्रति समर्पित एवं सक्रिय अधिकारी के रूप में जानी जाती हैं। सूचना संकलन, विभागीय गतिविधियों के प्रभावी प्रचार-प्रसार तथा शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में उनकी कार्यशैली की हमेशा सराहना होती रही है। इसी कार्यकुशलता और सेवाओं को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पदोन्नति पर जिलाधिकारी मनीष कुमार, अपर जिलाधिकारी के.एन. गोस्वामी, मुख्य विकास अधिकारी जी.एस. खाती, जिला विकास अधिकारी विमी जोशी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी, जिला सूचना अधिकारी अनुज कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन बिष्ट, मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी कैदार बृजवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा जिले के अनेक पत्रकारों और मीडिया प्रतिनिधियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
आशा गोस्वामी की पदोन्नति से सूचना विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है। उनके सहयोगियों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव और कार्यशैली से विभाग को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।


