in , ,

भाजपा ने विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला संयोजक व सह-संयोजकों की घोषणा की, नितिन मंगला को मिली व्यापार प्रकोष्ठ की कमान

टनकपुर/चम्पावत।

भारतीय जनता पार्टी ने चम्पावत जनपद में विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला संयोजक एवं सह-संयोजकों की घोषणा कर दी है। गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत द्वारा जारी सूची में युवा भाजपा नेता नितिन मंगला को व्यापार प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।

नितिन मंगला लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। भाजपा में सक्रिय भूमिका निभाने से पूर्व उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) में भी लंबे समय तक कार्य किया तथा प्रदेश सह मंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। संगठनात्मक अनुभव और सक्रिय कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी है।

नितिन मंगला की नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल है। पार्टी के अनेक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं और विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में व्यापार प्रकोष्ठ संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

नवनियुक्त जिला संयोजक नितिन मंगला ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर वह पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने, व्यापारिक वर्ग के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने और पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

उन्होंने इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत तथा पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चम्पावत की आशा गोस्वामी बनीं अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी, पदोन्नति पर शुभकामनाओं का तांता

टनकपुर नगर पालिका पहुंचीं उपाध्यक्ष हेमा जोशी, विकास कार्यों और कैलाश मानसरोवर यात्रा की तैयारियों की ली समीक्षा