in , ,

सीमांत चम्पावत के विकास को मिली नई रफ्तार, टनकपुर से नांदेड के बीच शुरू हुई नई रेल सेवा

टनकपुर को रेल संपर्क की बड़ी सौगात, नांदेड के लिए साप्ताहिक एक्सप्रेस का शुभारंभ

Oplus_131072

टनकपुर/चम्पावत। सीमांत जनपद चम्पावत और पूरे कुमाऊँ क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया। टनकपुर रेलवे स्टेशन से टनकपुर–नांदेड साप्ताहिक एक्सप्रेस का शुभारंभ किया गया, वहीं टनकपुर–पीलीभीत सवारी गाड़ी का मार्ग शाहजहांपुर तक विस्तारित किया गया। नई रेल सेवाओं के शुरू होने से क्षेत्र के यात्रियों, व्यापारियों, किसानों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम का शुभारंभ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के वर्चुअल संबोधन से हुआ। इसके बाद टनकपुर रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू तथा केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, रेलवे अधिकारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

नई रेल सेवा से उत्तराखंड और महाराष्ट्र के बीच संपर्क मजबूत होगा। साथ ही सीमांत क्षेत्र के धार्मिक पर्यटन, व्यापार, स्थानीय उत्पादों के विपणन और आवागमन को नई गति मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से क्षेत्र की जनता इस रेल सेवा की मांग कर रही थी, जिसके पूरा होने पर लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान सिख समुदाय के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से सीमांत क्षेत्र में विकास कार्य लगातार आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास कार्यों की भी सराहना की।

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों के 500 मीटर दायरे में नहीं बिकेंगे स्टिंग एनर्जी ड्रिंक

मुख्यमंत्री धामी ने किया शारदा तटबंध परियोजना का शुभारंभ, टनकपुर पावर स्टेशन की सहभागिता रही आकर्षण का केंद्र