in , ,

‘सतर्क छात्र, सुरक्षित भविष्य’ अभियान के तहत पंचेश्वर पुलिस ने साइबर अपराध, नशा मुक्ति और आपदा सुरक्षा पर किया जागरूक

चम्पावत। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में चलाए जा रहे “सतर्क छात्र, सुरक्षित भविष्य” अभियान के तहत सोमवार को कोतवाली पंचेश्वर पुलिस टीम ने राजकीय इंटर कॉलेज किमतोली में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के प्रभावी उपायों की विस्तार से जानकारी दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि किसी भी व्यक्ति के साथ OTP, PIN, पासवर्ड, KYC, आधार और पैन कार्ड की जानकारी साझा न करें। इसके अलावा अनजान लिंक, संदिग्ध QR कोड, फर्जी मोबाइल ऐप, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन लोन, नौकरी और निवेश के नाम पर होने वाली ठगी, सोशल मीडिया हैकिंग तथा साइबर बुलिंग जैसे अपराधों से सतर्क रहने की सलाह दी गई।

कार्यक्रम में बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है तो वह तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करे तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराए।

इसके साथ ही विद्यार्थियों को नशा मुक्ति, मानस हेल्पलाइन 1933, सड़क सुरक्षा, पीएम राहत योजना, राहगीर योजना तथा लगातार हो रही बारिश के मद्देनज़र आपदा से बचाव के उपायों की भी जानकारी दी गई। किसी भी आपात स्थिति में 112 अथवा स्थानीय पुलिस से तत्काल संपर्क करने की अपील की गई।

चम्पावत पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि “सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। साइबर ठगी, आपदा या किसी भी आपात स्थिति में बिना देरी किए 1930 और 112 पर संपर्क करें।”

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आस्था, संस्कृति और राष्ट्र गौरव का संगम: सोमनाथ धाम रवाना हुए चम्पावत के श्रद्धालु, पीएम मोदी और सीएम धामी के प्रति जताया आभार