in , ,

हरेला क्लब ने निभाई पर्यावरण संरक्षण की परंपरा, राजकीय पॉलिटेक्निक टनकपुर में हुआ वृक्षारोपण एवं नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण

“पेड़ लगाओ, प्रकृति बचाओ” के संकल्प के साथ हरेला क्लब सक्रिय, नवगठित टीम ने संभाली जिम्मेदारी

Oplus_131072

उत्तराखंड की लोक संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक हरेला पर्व के अवसर पर हरेला क्लब, टनकपुर द्वारा राजकीय पॉलिटेक्निक टनकपुर परिसर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्लब के संरक्षक मंडल, महिला एवं पुरुष सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल का संकल्प लिया।

वृक्षारोपण के उपरांत हरेला क्लब के विधान के अनुसार अगले दो वर्षों के लिए नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य राजकीय पॉलिटेक्निक टनकपुर ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

नई कार्यकारिणी में श्री डी.डी. भट्ट को अध्यक्ष, श्री बी.सी. जोशी को उपाध्यक्ष, श्रीमती दीपा नारियाल को महिला प्रकोष्ठ प्रमुख, श्री एम.एन. जोशी को सचिव, श्री राजेंद्र खर्कवाल को उपसचिव, श्री अनिल गढ़कोटी को कोषाध्यक्ष तथा श्री अजय देऊपा को प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

शपथ ग्रहण के बाद डॉ. जे.बी. चंद, श्रीमती विद्या जुकरिया एवं श्रीमती दीपा नारियाल ने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सहभागिता और हरेला पर्व के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का सफल संचालन हरेला क्लब के सचिव श्री माधवानंद जोशी ने किया।

हरेला क्लब द्वारा वर्षों से पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में किए जा रहे सतत प्रयास निश्चित रूप से समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। क्लब की यह पहल न केवल हरियाली बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, बल्कि नई पीढ़ी को प्रकृति के प्रति जिम्मेदार बनने का संदेश भी दे रही है। पूरे कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, सेवा भावना और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प से ओत-प्रोत रहा।

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरेला महोत्सव 2026 वृक्षारोपण के साथ विधिक जागरूकता का अनूठा अभियान

भारतीय पुरुष बॉक्सिंग टीम के कोच के रूप में उत्तराखंड का बढ़ाया मान, खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों ने दी जोरदार बधाई