in , ,

भारतीय पुरुष बॉक्सिंग टीम के कोच के रूप में उत्तराखंड का बढ़ाया मान, खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों ने दी जोरदार बधाई

एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप से लौटे कोच ललित मोहन कुंवर का टनकपुर में भव्य स्वागत, खेल जगत ने किया सम्मान

Oplus_131072

इंडोनेशिया के जकार्ता में 3 से 16 जुलाई 2026 तक आयोजित Asian Boxing U-19 & U-23 Boxing Championships 2026 में भारतीय पुरुष बॉक्सिंग टीम के कोच के रूप में शानदार जिम्मेदारी निभाकर लौटे स्पोर्ट्स हॉस्टल टनकपुर के बॉक्सिंग प्रशिक्षक ललित मोहन कुंवर का स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर में भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने फूल-मालाओं व स्मृति-चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

सम्मान समारोह में पूर्व उप क्रीड़ा अधिकारी जगजीवन सिंह मेहता, उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव गोपाल सिंह खोलिया, उपाध्यक्ष पुष्पा धर्मवाल, बॉक्सिंग प्रशिक्षक संजय सिंह अधिकारी, विमला रावत एवं संतोषी गुरानी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस उपलब्धि पर जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, फुटबॉल प्रशिक्षक गौरव खोलिया, पवनेश पाटनी, बॉक्सिंग प्रशिक्षक सूरज पांडे, क्रिकेट प्रशिक्षक मनोज टकवाल, हॉकी प्रशिक्षक प्रकाश सिंह, वॉलीबॉल प्रशिक्षक आशा पांडे, बास्केटबॉल प्रशिक्षक सुभाष पांडे, हैंडबॉल प्रशिक्षक महेश चुफाल, सेपक टाकरा प्रशिक्षक राजेंद्र सिंह, नवीन चौहान, चम्पावत बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक छतवाल, सचिव विकास राय, कोषाध्यक्ष आलोक अग्रवाल, मनोज गुप्ता, दीपक शारदा, संग्राम सिंह यादव सहित सभी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों ने ललित मोहन कुंवर को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव गोपाल सिंह खोलिया ने कहा कि यह पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है कि प्रदेश का एक प्रशिक्षक अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय पुरुष टीम का मार्गदर्शन कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उत्तराखंड में मुक्केबाजी के लगातार बढ़ते स्तर, खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और प्रशिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी उत्तराखंड के खिलाड़ी और प्रशिक्षक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन करेंगे।

समारोह के अंत में सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों ने ललित मोहन कुंवर के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उपस्थित सभी लोगों ने उन्हें भविष्य की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ दीं और विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में उत्तराखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेंगे।

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरेला क्लब ने निभाई पर्यावरण संरक्षण की परंपरा, राजकीय पॉलिटेक्निक टनकपुर में हुआ वृक्षारोपण एवं नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण

सीमांत उत्तराखंड के लिए बड़ी सौगात: ऑल वेदर रोड पर स्वाला बाधा समाप्त, यात्रियों को मिली राहत