in , ,

देश सेवा का जज़्बा: टनकपुर में एनसीसी सीनियर डिवीजन भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न, 30 कैडेट्स का होगा चयन

लिखित परीक्षा से शारीरिक परीक्षण तक हुई कड़ी चयन प्रक्रिया, 51 आवेदनों में 44 छात्रों ने लिया भाग

Oplus_131072

टनकपुर। पीएम श्री ठाकुर श्याम सिंह रावत–जगत सिंह रावत–राधे हरि राजकीय इंटर कॉलेज, टनकपुर में एनसीसी सीनियर डिवीजन प्रथम वर्ष के कैडेट्स की भर्ती प्रक्रिया सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। भर्ती प्रक्रिया 2 यूके (आई) कंपनी एनसीसी, चम्पावत से आए अधिकारियों तथा विद्यालय के एनसीसी सीनियर डिवीजन प्रभारी कैप्टन एल.डी. तिवारी के निर्देशन में आयोजित की गई।

भर्ती के लिए कुल 51 छात्रों ने आवेदन किया था, जिनमें से 44 छात्रों ने चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग किया। निर्धारित मानकों के अनुसार 30 कैडेट्स का चयन उनके हाईस्कूल अंकपत्र, आधार कार्ड, बैंक विवरण सहित आवश्यक अभिलेखों के सत्यापन के बाद किया जाएगा, जबकि 5 कैडेट्स को रिजर्व सूची में रखा जाएगा।

चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं प्रतिस्पर्धात्मक रही। इसमें अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा, सेट-अप, पुश-अप, चिन-अप, शटल दौड़ सहित विभिन्न शारीरिक दक्षता परीक्षण आयोजित किए गए। इसके बाद सभी प्रतिभागियों का शारीरिक परीक्षण भी किया गया।

भर्ती प्रक्रिया को सफल बनाने में फर्स्ट ऑफिसर एस.एस. राणा के साथ-साथ कैडेट मोहित, सौम्य, विकास, वंश और रोहित सहित अन्य कैडेट्स ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री हरीश चन्द्र पाठक ने सभी प्रतिभागी छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि एनसीसी केवल एक संगठन नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रभक्ति और सेवा भाव का श्रेष्ठ माध्यम है। उन्होंने सभी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य एवं सफल चयन के लिए शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम के समापन पर कैप्टन एल.डी. तिवारी ने उपस्थित एनसीसी अधिकारियों, विद्यालय परिवार, सहयोगी कैडेट्स तथा सभी प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त करते हुए उनके अनुशासन, उत्साह एवं सहयोग की सराहना की।

एनसीसी भर्ती प्रक्रिया ने विद्यार्थियों में राष्ट्रसेवा, अनुशासन और नेतृत्व के प्रति नई ऊर्जा का संचार किया तथा विद्यालय में उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नीट परीक्षा मामले पर कांग्रेस का हल्ला बोल, धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन

मुख्यमंत्री धामी के ‘आदर्श चंपावत’ संकल्प को नई उड़ान, पूर्णागिरि मार्ग होगा एलईडी रोशनी से जगमग