चम्पावत, 25 जुलाई। जनपद चम्पावत के नगर निकायों में हाल ही में मनोनीत पार्षदों एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आगामी 27 जुलाई 2026 को आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में नगर पालिका परिषद चम्पावत, लोहाघाट, टनकपुर तथा नगर पंचायत बनबसा में नामित सदस्यों को नियमानुसार शपथ दिलाई जाएगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि नगर पालिका अधिनियम, 1916 के तहत शपथ ग्रहण कराने के लिए संबंधित उप जिलाधिकारियों (SDM) को अधिकृत किया गया है।
इसके अनुसार नगर पालिका परिषद चम्पावत के मनोनीत सदस्यों को उप जिलाधिकारी चम्पावत, नगर पालिका परिषद लोहाघाट के सदस्यों को उप जिलाधिकारी लोहाघाट, जबकि नगर पालिका परिषद टनकपुर एवं नगर पंचायत बनबसा के मनोनीत सदस्यों को उप जिलाधिकारी पूर्णागिरी (टनकपुर) शपथ दिलाएंगे।
प्रशासन के अनुसार सभी निकायों में शपथ ग्रहण कार्यक्रम 27 जुलाई 2026 को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न होंगे।


