in , ,

संत शिरोमणि श्री रविदास जी के 650वें प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर टनकपुर बना खेल प्रतिभाओं का संगम

टनकपुर में शुरू हुई 38वीं प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता, 6 जिलों के 325 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

टनकपुर/चम्पावत।

संत शिरोमणि श्री रविदास जी के 650वें प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में जन/शिशु शिक्षा समिति उत्तराखंड द्वारा आयोजित 38वीं प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को कुंवर जंग बहादुर सिंह चन्द सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, टनकपुर में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों एवं विद्या भारती के अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ. बबीता वर्मा, रोहतास अग्रवाल,विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं प्रदेश निरीक्षक विद्या भारती के प्रांतीय पदाधिकारी, तीनों संभागों के निरीक्षक तथा अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में पिथौरागढ़, चम्पावत, अल्मोड़ा, नैनीताल सहित तीन संभागों के छह जिलों से आए लगभग 325 खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। यह प्रतियोगिता 25 जुलाई 2026 की सायंकाल से 27 जुलाई 2026 की प्रातः तक आयोजित की जाएगी।

प्रतियोगिता के दौरान दौड़, लंबी एवं ऊँची कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, शतरंज सहित विभिन्न खेलों में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता ही नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना और आत्मविश्वास का भी निर्माण करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

विद्यालय परिवार एवं आयोजन समिति द्वारा सभी प्रतिभागियों और अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया। उद्घाटन समारोह में देशभक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की झलक ने कार्यक्रम को और अधिक प्रेरणादायी बना दिया।

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चम्पावत, लोहाघाट, टनकपुर और बनबसा में 27 जुलाई को शपथ ग्रहण समारोह, डीएम ने जारी किए निर्देश

कारगिल के रणबांकुरों को नमन, टनकपुर में सम्मान समारोह और वृक्षारोपण