in , , ,

चंपावत जनपद के चारों नगर निकायों में मनोनीत सदस्यों ने ली शपथ, विकास और जनसेवा का लिया संकल्प

Oplus_131072

जनपद चंपावत के चारों नगर निकायों में सोमवार को शासन के निर्देशानुसार नव-मनोनीत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। नगर पालिका परिषद चंपावत, लोहाघाट, टनकपुर तथा नगर पंचायत बनबसा में आयोजित कार्यक्रमों में संबंधित उप जिलाधिकारियों ने सभी मनोनीत सदस्यों को पद, गोपनीयता एवं राजनिष्ठा की शपथ दिलाई।

नगर पालिका लोहाघाट में श्री जीवन गहतोड़ी, श्री केदार सिंह बोहरा तथा श्रीमती सरोज जोशी ने शपथ ली।

जबकि नगर पंचायत बनबसा से प्रेम सिंह रावत, दिगंबर पांडे, उम्मेद सिंह नेगी और हर्षित गोयल ने शपथ ग्रहण की।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने सभी मनोनीत सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपने अनुभव और समर्पण के साथ नगरों के विकास, स्वच्छता, जनहित और पारदर्शी कार्यप्रणाली को नई दिशा देंगे।

नव-मनोनीत सदस्यों ने भी भरोसा दिलाया कि वे निर्वाचित सभासदों और आम जनता के साथ मिलकर क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान, स्वच्छ नगर, बेहतर नागरिक सुविधाओं और समावेशी विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

कार्यक्रम में नगर पालिका चंपावत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा पांडेय, ईओ भरत त्रिपाठी, लोहाघाट नगर पालिका अध्यक्ष श्री गोविंद वर्मा, भाजपा प्रदेश मंत्री श्री निर्मल महारा, ईओ सौरभ नेगी, टनकपुर में दर्जा राज्य मंत्री श्रीमती हेमा जोशी, श्री मनोज कालाकोटी, श्रीमती किरण देवी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री विपिन कुमार, ईओ ऋषभ उनियाल तथा बनबसा नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवी और ईओ दीपक बुदलाकोटी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कारगिल के रणबांकुरों को नमन, टनकपुर में सम्मान समारोह और वृक्षारोपण

खटीमा विरोध जुलूस में अभद्र भाषा के आरोप पर भाजपा टनकपुर ने सौंपा ज्ञापन