टनकपुर/पूर्णागिरि, चम्पावत। खटीमा में आयोजित नीट परीक्षा विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र भाषा के प्रयोग का आरोप लगाते हुए भाजपा टनकपुर ने उप जिलाधिकारी पूर्णागिरि/तहसीलदार मजिस्ट्रेट कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।
भाजपा टनकपुर की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि विगत दिवस नीट परीक्षा के विरोध में खटीमा में एक विरोध जुलूस आयोजित किया गया था। मंडल पदाधिकारियों का आरोप है कि जुलूस के दौरान देश के प्रधानमंत्री तथा राज्य के मुख्यमंत्री के प्रति आपत्तिजनक एवं असभ्य भाषा का प्रयोग किया गया।
ज्ञापन सौंपने के दौरान मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर, हंसा जोशी, पूरन सिंह मेहरा, धर्मपाल कश्यप, नीलम कश्यप, कुमुद जोशी, रजनी शर्मा, गीता बिष्ट, ममता गंगवार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ज्ञापन में भाजपा टनकपुर ने ऐसे कथित कृत्यों की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए संबंधित व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधिसम्मत कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।


