in , , ,

टनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना की चयन प्रक्रिया सम्पन्न, 70 बाल खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Oplus_131072

टनकपुर। उत्तराखंड सरकार की माननीय मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बालकों की नगर पालिका स्तरीय चयन प्रक्रिया मंगलवार, 28 जुलाई 2026 को स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर में आयोजित की गई।

चयन प्रक्रिया में कुल 70 बाल खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों का चयन उनकी शारीरिक दक्षता और खेल क्षमता के आधार पर किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों की 600 मीटर दौड़, 30 मीटर फ्लाइंग स्टार्ट, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप, मेडिसिन बॉल थ्रो, शटल रन तथा फॉरवर्ड बेंड रीच सहित विभिन्न फिटनेस परीक्षणों के माध्यम से परीक्षा ली गई।

कार्यक्रम में शिक्षा विभाग से ललित मोहन भट्ट, रचित वल्दिया, चंद्र सिंह खोलिया, ममता बिष्ट, भुवन जोशी, दिनेश नेगी, प्रदीप कश्यप एवं देवेंद्र खड़ायत उपस्थित रहे।

वहीं खेल विभाग की ओर से फुटबॉल प्रशिक्षक गौरव खोलिया, बॉक्सिंग प्रशिक्षक ललित मोहन कुंवर, सूरज पांडे, हॉकी प्रशिक्षक प्रकाश सिंह, क्रिकेट प्रशिक्षक मनोज टकवाल, वॉलीबॉल प्रशिक्षक आशा पांडे, बास्केटबॉल प्रशिक्षक सुभाष पांडे, हैंडबॉल प्रशिक्षक महेश चुफाल तथा ताइक्वांडो प्रशिक्षक इमरान, हीरा, दीपक और राकेश जोशी ने चयन प्रक्रिया का सफल संचालन कराया।

इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि योजना का उद्देश्य प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को शुरुआती स्तर पर पहचान कर उन्हें प्रशिक्षण एवं छात्रवृत्ति के माध्यम से आगे बढ़ाना है, ताकि भविष्य में वे राज्य और देश का नाम रोशन कर सकें।

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खटीमा विरोध जुलूस में अभद्र भाषा के आरोप पर भाजपा टनकपुर ने सौंपा ज्ञापन