in , ,

टनकपुर में मानवता का महापर्व: भारत विकास परिषद के रक्तदान एवं एनीमिया जांच शिविर में उमड़ा सेवा का जज़्बा

150 लोगों की एनीमिया जांच, बच्चों को मिला स्वास्थ्य परामर्श, सेवा का अनूठा संदेश

Oplus_131072

टनकपुर में भारत विकास परिषद शाखा ने समाज सेवा की एक प्रेरणादायी मिसाल पेश की है। पंचमुखी धर्मशाला में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान एवं एनीमिया जांच शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।

शिविर में 30 स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने रक्तदान कर जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संकल्प लिया, जबकि करीब 150 लोगों ने एनीमिया की जांच करवाई। विशेष रूप से कस्तूरबा गांधी प्राइमरी स्कूल के बच्चों ने भी इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया।

मेडिकल जांच एवं एनीमिया परीक्षण डॉ. मनुस्वा आर्य द्वारा किया गया। जिन बच्चों में एनीमिया या अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पाई गईं, उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और उपचार संबंधी निर्देश दिए गए।

रक्तदान शिविर के सफल संचालन में न्यू लाइफ लाइन चैरिटेबल ब्लड बैंक, खटीमा की प्रबंधक श्रीमती नीलम जियाला, डॉ. सुभाष यादव एवं उनकी टीम का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों को परिषद की ओर से पौष्टिक आहार देकर सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम का संयोजन राजीव आर्य ने किया, जबकि संचालन परिषद के सचिव सत्य प्रकाश गुप्ता ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष भुवन चंद जोशी ने की। इस अवसर पर अतुल शारदा, कल्पना अग्रवाल, संजय अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, अंकुर टंडन, कैलाश गहतोड़ी, रवि प्रजापति, दीपक शारदा, संजय गर्ग, वैभव अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, कोमल टंडन, शिखा शारदा, अनीता शारदा, विम्मी आर्य, सदाशा अग्रवाल और सुधा शारदा सहित परिषद के अनेक सदस्य एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि “रक्तदान महादान है” और एनीमिया जैसी गंभीर समस्या के प्रति समाज को जागरूक करने के लिए ऐसे शिविर समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए।

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना की चयन प्रक्रिया सम्पन्न, 70 बाल खिलाड़ियों ने दिखाया दम

टनकपुर से पौड़ी और श्रीनगर के लिए सीधी बस सेवा की उठी मांग, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन