in , ,

टनकपुर में श्रद्धा के साथ मनाई गई संत शिरोमणि श्री रविदास जी की 650वीं जयंती

श्री महर्षि वाल्मीकि मंदिर में गूंजे भजन, आरती के साथ संत रविदास जी को किया नमन

टनकपुर। संत शिरोमणि श्री रविदास जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर टनकपुर स्थित श्री महर्षि वाल्मीकि मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ भजन संध्या एवं सामूहिक आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने संत रविदास जी के बताए समरसता, समानता और मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री शशांक गोयल, दर्जा राज्य मंत्री किरण देवी, हरीश भट्ट, रीता कलखुड़िया, निगम गुप्ता, हरीश कॉलोनी, अरुण वाल्मीकि, विशाल वाल्मीकि, जयंत वाल्मीकि सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन संत रविदास जी के संदेशों के स्मरण एवं समाज में भाईचारा, समानता और सद्भाव बनाए रखने की अपील के साथ हुआ।

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टनकपुर से पौड़ी और श्रीनगर के लिए सीधी बस सेवा की उठी मांग, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन

विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर ग्राम छीनी गोठ में विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को मानव तस्करी से बचाव की दी जानकारी