चम्पावत विधानसभा क्षेत्र के टनकपुर मंडल अंतर्गत ज्ञानखेड़ा पंचायत घर में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में ‘समरसता संकल्प अभियान’ के अंतर्गत भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता के वातावरण में निकली इस यात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

यात्रा में अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष सूरज कुमार कलश लेकर जनपद में प्रवेश किए। उनके स्वागत के लिए भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिला सह प्रभारी हिमांशु बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री हेमा जोशी, किरण देवी, मनोज कालाकोटी, नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा, रेखा देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष तुलसी कुवर, मंडल महामंत्री हरीश कलौनी एवं कुमुद जोशी, बनबसा मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट, सूरज प्रहरी, रवि प्रजापति, मुकेश साहू, विनोद गढ़कोटी, मंडल उपाध्यक्ष मंजू बोरा, जिला मंत्री शशांक गोयल, हरीश भट्ट, देवेन्द्र ठाकुर, सुनीता मुरारी, रूची धस्माना, रीता कलखुड़िया, उमेद सिंह नेगी, बिमला बिष्ट, रूकमणी उनियाल, दीपक सक्सेना, पप्पू ठाकुर, बबीता पांडे, अनीता यादव सहित टनकपुर मंडल के सभी बूथ अध्यक्ष, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कलश यात्रा में अनुसूचित मोर्चा के कुमाऊँ सहसंयोजक गोविन्द प्रसाद तथा प्रदेश मंत्री सूरज प्रहरी भी सूरज कुमार के साथ शामिल रहे। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया तथा संत रविदास महाराज के समता, सद्भाव और सामाजिक एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संदेश का भी उल्लेख किया गया, जिसमें उन्होंने ‘समरसता संकल्प अभियान’ के माध्यम से संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के समता, सेवा, सद्भाव और सामाजिक न्याय के विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज के आदर्श आज भी समाज को समानता, भाईचारे और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं तथा उनका संदेश एक समरस और सशक्त भारत के निर्माण का आधार है।


