in , ,

रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड: टनकपुर पावर स्टेशन ने तोड़ा अपना ही मासिक उत्पादन का कीर्तिमान

“मेहनत, प्रबंधन और तकनीकी दक्षता का परिणाम — टनकपुर पावर स्टेशन ने रचा नया इतिहास।”

Oplus_131072

टनकपुर पावर स्टेशन ने विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। पावर स्टेशन ने जुलाई 2026 में 74.115 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन कर परियोजना के कमीशनिंग के बाद से अब तक का सर्वाधिक मासिक उत्पादन दर्ज किया है।

इससे पहले सर्वाधिक मासिक उत्पादन का रिकॉर्ड अगस्त 2023 में 72.849 मिलियन यूनिट का था। इस नई उपलब्धि के साथ टनकपुर पावर स्टेशन ने अपने ही पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए उत्कृष्ट संचालन और बेहतर प्रबंधन का नया उदाहरण प्रस्तुत किया है।

इस ऐतिहासिक सफलता पर पावर स्टेशन प्रमुख श्री ऋषि रंजन आर्य ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संविदा कर्मियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि पूरी टीम के समर्पण, अथक परिश्रम, तकनीकी दक्षता, कुशल प्रचालन, अनुशासन और टीम भावना का परिणाम है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी टनकपुर पावर स्टेशन इसी तरह नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा और एनएचपीसी के उत्कृष्ट पावर स्टेशनों में अपनी पहचान को और मजबूत करेगा।

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वास्थ्य सेवा की मिसाल: टनकपुर पावर स्टेशन के निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 121 लोगों ने उठाया लाभ

‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान को बड़ी सफलता, देवीधार-पंचेश्वर रोड से दो आरोपी दबोचे