in , ,

युवा ही राष्ट्र की असली ताकत, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस

हाथों में शक्ति, पैरों में गति और आंखों में सपने… युवा दिवस पर छात्राओं को दिलाई राष्ट्र निर्माण की शपथ

Oplus_131072

टनकपुर। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 12 अगस्त 2026 को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, टनकपुर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक मजिस्ट्रेट माननीय काजल रानी के नेतृत्व में विद्यालय की छात्राओं, अध्यापिकाओं तथा बाह्य न्यायालय के स्टाफ ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के महत्व की जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रत्येक वर्ष 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा, सोच और संकल्प को राष्ट्र निर्माण की दिशा में लगाने पर विशेष जोर दिया गया।

न्यायिक मजिस्ट्रेट काजल रानी ने छात्राओं को विकसित राष्ट्र के निर्माण तथा राष्ट्रहित में अपना योगदान देने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि भारत के युवाओं ने खेल, विज्ञान, शिक्षा से लेकर देश की रक्षा तक विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा, शौर्य, पराक्रम और बुद्धिमत्ता से देश का नाम रोशन किया है।

उन्होंने कहा कि युवा केवल ऊर्जा या आयु का नाम नहीं, बल्कि परिवर्तन, संकल्प, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण का नाम है। देश की वास्तविक शक्ति उसके युवाओं के हाथों में है। यदि युवा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर आगे बढ़ें तो भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना निश्चित रूप से साकार किया जा सकता है।

कार्यक्रम में छात्राओं ने ‘जागो युवा, बदलो भारत’, ‘युवा शक्ति, राष्ट्र की भक्ति’ जैसे प्रेरणादायी संदेशों के साथ जागरूकता का संदेश दिया। छात्राओं के हाथों में तिरंगे और प्रेरणादायी स्लोगन लिखी तख्तियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

इस दौरान यह संदेश भी दिया गया कि युवा सपनों की उड़ान, भविष्य में विश्वास और राष्ट्र के विकास का प्रकाश हैं। कार्यक्रम ने छात्राओं में देशभक्ति, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में PLV अधिकार मित्र विजेंद्र अग्रवाल, PLV अधिकार मित्र अमित कुमार, PLV अधिकार मित्र किरन जोशी, PLV अधिकार मित्र सुनील कुमार एवं PLV अधिकार मित्र अंजू बोहरा सहित विद्यालय की छात्राएं एवं अध्यापिकाएं मौजूद रहीं।

कार्यक्रम में कुल 131 लाभार्थियों ने प्रतिभाग किया।

संदेश यही रहा—

युवा है तो सपनों में उड़ान है,

युवा है तो भारत की पहचान है,

युवा है तो भविष्य में विश्वास है,

और युवा है तो राष्ट्र के विकास का प्रकाश है।

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“हादसा देखें तो तमाशबीन नहीं, राह-वीर बनें!” — सड़क हादसे में मददगार बनिए, सरकार देगी सम्मान और ₹25 हजार का इनाम

मेहंदी के रंगों में दिखी बच्चों की प्रतिभा, दयानंद स्कूल में नारी सेवा संस्था ने कराई प्रतियोगिता