in , ,

मेहंदी के रंगों में दिखी बच्चों की प्रतिभा, दयानंद स्कूल में नारी सेवा संस्था ने कराई प्रतियोगिता

अक्षिता बनी मेहंदी प्रतियोगिता की विजेता, इशिका द्वितीय और सलोनी ने हासिल किया तृतीय स्थान

टनकपुर। नारी सेवा संस्था टनकपुर की ओर से 13 अगस्त को दयानंद स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में करीब 35 बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया और आकर्षक मेहंदी डिजाइन बनाए।

प्रतियोगिता में अक्षिता ने प्रथम, इशिका ने द्वितीय और सलोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागियों की मेहंदी का मूल्यांकन निर्णायक श्रीमती शम्मी कोहली एवं श्रीमती छवि गुप्ता ने किया।

कार्यक्रम में भारत विकास परिषद की महिलाओं ने भी सहभागिता करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि के रूप में मिस जानकी खर्कवाल एवं डॉ. मनुश्रवा जी मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन बीना अग्रवाल ने किया।

आयोजकों की ओर से प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में नारी सेवा संस्था की सभी सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता की।

इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष ने संस्था की ओर से किए जा रहे सामाजिक सेवा कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाना संस्था का निरंतर प्रयास है।

प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और भारतीय संस्कृति से जुड़ाव को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में नारी सेवा संस्था की सभी सदस्यों एवं सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

युवा ही राष्ट्र की असली ताकत, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस

हल्द्वानी मंच के ‘शुद्धिकरण’ के विरोध में नगर कांग्रेस मुखर, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन