in , ,

हल्द्वानी मंच के ‘शुद्धिकरण’ के विरोध में नगर कांग्रेस मुखर, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

“मंच के ‘शुद्धिकरण’ को कांग्रेस ने बताया सामाजिक समानता पर प्रहार,

टनकपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के मंच से भाषण देने के बाद कथित तौर पर मंच का ‘शुद्धिकरण’ किए जाने के मामले को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी टनकपुर ने कड़ा विरोध जताया है। नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्याम कुमार सक्सेना के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी, पूर्णागिरि के माध्यम से भेजा।

ज्ञापन में नगर कांग्रेस ने कहा कि किसी मंच का ‘शुद्धिकरण’ किया जाना केवल किसी व्यक्ति का अपमान नहीं, बल्कि संविधान की मूल भावना, सामाजिक समानता और भाईचारे पर सीधा प्रहार है। कांग्रेस ने इस घटना को जातिगत भेदभाव को बढ़ावा देने वाला बताते हुए मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हिमेश खर्कवाल ने कहा कि भारत के संविधान में जाति के आधार पर भेदभाव और छुआछूत के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी नागरिकों को समान सम्मान और अधिकार प्राप्त हैं।

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि हल्द्वानी में जिन लोगों द्वारा मंच का ‘शुद्धिकरण’ किया गया, उनके विरुद्ध लागू कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

इस दौरान नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने सामाजिक समानता तथा संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए आवाज बुलंद की। ज्ञापन देने के लिए नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्याम कुमार सक्सेना नीरज मिश्रा श्री मन गुप्ता सतीश पांडे आदि उपस्थित थे

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मेहंदी के रंगों में दिखी बच्चों की प्रतिभा, दयानंद स्कूल में नारी सेवा संस्था ने कराई प्रतियोगिता

महर्षि वाल्मीकि के नाम पर चौक और भव्य प्रतिमा की मांग, वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा ने सौंपा प्रार्थना पत्र