in , ,

“छोटी आदत, बड़ा बदलाव: टनकपुर में व्यापारियों ने दिया प्लास्टिक मुक्त शहर का संदेश”

“व्यापार मंडल और राज्य कर विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान, प्लास्टिक के इस्तेमाल से बचने की अपील”

Oplus_131072

टनकपुर। नगर उद्योग व्यापार मंडल टनकपुर एवं राज्य कर विभाग टनकपुर के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को पंचमुखी महादेव धर्मशाला में स्वच्छता एवं जन जागरूकता अभियान के तहत जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में नगर के व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण का संकल्प लिया।

गोष्ठी में व्यापारियों को “सिंगल यूज प्लास्टिक—छोटी आदत, बड़ा बदलाव” का संदेश देते हुए प्लास्टिक के स्थान पर कपड़े या जूट के थैलों का प्रयोग करने, प्लास्टिक बोतलों के बजाय स्टील या कांच की बोतलों का इस्तेमाल करने तथा प्लास्टिक कचरे को अलग कर उचित स्थान पर डालने के लिए प्रेरित किया गया।

इस दौरान आयकर अधिकारी अखिलेश कुमार ने जागरूक किया कि बाजार में खरीदारी के लिए प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल न करें और ग्राहकों को भी कपड़े अथवा जूट के थैले के प्रयोग के लिए जागरूक करें। साथ ही प्लास्टिक की बोतल, कप-प्लेट, स्ट्रॉ, डिस्पोजेबल कटलरी एवं अनावश्यक प्लास्टिक पैकिंग से बचने की अपील की गई।

कार्यक्रम में आयकर अधिकारी अखिलेश कुमार  वरिष्ठ नागरिक एवं व्यापारी रोहतास अग्रवाल, भगवत सरन, अनुराग अग्रवाल, संजय गर्ग, विशाल अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल सहित नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष वैभव अग्रवाल मौजूद रहे। व्यापार मंडल के महामंत्री संजय पांडे, उपाध्यक्ष अंकित अग्रवाल ने भी अभियान में सहभागिता की।

वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी विभागों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक और व्यापारी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि बाजार से ही सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को कम करने की शुरुआत की जाए तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।

“आज का प्रयास, कल का बेहतर भविष्य” के संदेश के साथ आयोजित इस जागरूकता अभियान में व्यापारियों ने स्वच्छ टनकपुर और प्लास्टिक मुक्त वातावरण के निर्माण में सहयोग का भरोसा दिलाया।

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विधवा माताओं के लिए बड़ी राहत: बेटियों के विवाह पर मिलेगा ₹50 हजार का अनुदान, ऐसे करें आवेदन

मुख्यमंत्री धामी की संवेदनशील पहल: टनकपुर के अग्निकांड पीड़ितों और हादसे में घायल को मिले एक-एक लाख के चेक