in , ,

मुख्यमंत्री धामी की संवेदनशील पहल: टनकपुर के अग्निकांड पीड़ितों और हादसे में घायल को मिले एक-एक लाख के चेक

टनकपुर के अग्निकांड प्रभावित दुकानदारों को मिला एक-एक लाख का सहारा, सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को भी सहायता

Oplus_131072

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से टनकपुर के अग्निकांड प्रभावित दुकानदारों और सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। बुधवार को मुख्य सेवक (मुख्यमंत्री) कैंप कार्यालय, टनकपुर में प्रभावितों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि के चेक वितरित किए गए।

13 मई 2026 को तड़के करीब 2:27 बजे टनकपुर के वार्ड नंबर-01, पुरानी टंकी के पास स्थित दुकानों में भीषण आग लग गई थी। आग की सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन दुकानों और उनमें रखा सामान काफी हद तक क्षतिग्रस्त हो गया था।

मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से श्रीमती रुचि वर्मा पत्नी वरुण वर्मा, श्री देवेंद्र पुत्र सीताराम, श्री करन पुत्र देवेंद्र कुमार, श्री रामप्रकाश पुत्र मैखु लाल तथा श्री श्याम पुत्र मैखु लाल को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक प्रदान किए गए।

इसके अलावा सड़क दुर्घटना में घायल श्री प्रेम सिंह पुत्र जीत सिंह, निवासी ज्ञानखेड़ा को भी मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

चेक वितरण के अवसर पर विधायक प्रतिनिधि श्री दीपक रजवार, नगर पालिका अध्यक्ष श्री विपिन कुमार, मंडल अध्यक्ष सुश्री तुलसी कुंवर, वार्ड नंबर-01 के सभासद श्री दिनेश कुमार, कैंप कार्यालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री जीवन सिंह नेगी, श्री राजपाल चौहान सहित अन्य सभासदगण एवं संबंधित लोग मौजूद रहे।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार आपदा, दुर्घटना और अन्य विपरीत परिस्थितियों में प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। संकट की घड़ी में सरकार की ओर से मिलने वाली यह आर्थिक मदद प्रभावित परिवारों के लिए राहत और संबल का कार्य करती है।

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“छोटी आदत, बड़ा बदलाव: टनकपुर में व्यापारियों ने दिया प्लास्टिक मुक्त शहर का संदेश”

टनकपुर में पीएम विश्वकर्मा योजना की पहल, 120 कारीगरों को मिला हुनर निखारने और कारोबार बढ़ाने का मंत्र