in , ,

‘मैदान शुद्धिकरण’ के विरोध में गरजी यूथ कांग्रेस, फूंका भाजपा का पुतला

खड़गे की सभा के बाद ‘मैदान शुद्धिकरण’ पर कांग्रेस का प्रदर्शन

Oplus_131072

टनकपुर। हल्द्वानी रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद कथित तौर पर किए गए मैदान शुद्धिकरण को लेकर यूथ कांग्रेस ने विरोध जताया। सोमवार को टनकपुर में यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष सूरज मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर भाजपा का पुतला दहन किया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सामाजिक समरसता एवं संविधान की मूल भावना की रक्षा का संकल्प लिया।

मीडिया से बातचीत में सूरज मिश्रा ने कहा कि किसी राजनीतिक कार्यक्रम के बाद मैदान को शुद्ध करने जैसी मानसिकता समाज में जातिगत भेदभाव को बढ़ावा देने वाली है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की सोच भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता को प्रदर्शित करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की मूल भावना के लिए संघर्ष करती रही है और ऐसी भेदभावपूर्ण सोच का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।

वहीं, यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव कार्यकारिणी विनोद सिंह बड़ेला ने कहा कि देश को जोड़ने की जरूरत है, न कि जाति और छुआछूत की मानसिकता को बढ़ावा देने की। उन्होंने सामाजिक समरसता और समानता को मजबूत करने की बात कही।

पुतला दहन कार्यक्रम में विनोद सिंह बड़ेला, सौरभ गिरी, साहिल गिरी, रूपेश सक्सेना, नगर अध्यक्ष श्याम सक्सेना, सेवादल से ईश्वरी प्रसाद, इर्शाद, प्रदेश सचिव सतीश पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष यूथ कांग्रेस आदिल, बच्ची महर, पान सिंह रावत, अदनान, अमन, आकाश, हरीश, ध्यान सिंह और सुमित सहित यूथ कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“युवा शक्ति से लिखेंगे उत्तराखंड के विकास की नई इबारत, बनबसा में सीएम धामी ने युवाओं से किया सीधा संवाद”

“ नशे के सौदागरों पर STF का बड़ा प्रहार, 25 लाख की MDMA के साथ तीन गिरफ्तार”