टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत उत्तराखंड पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। STF की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुमाऊं यूनिट ने कोतवाली टनकपुर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए 244.06 ग्राम MDMA बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद MDMA की अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी गई है।
STF को तकनीकी और मैनुअल इनपुट के माध्यम से नशे की तस्करी से जुड़ी सटीक सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टनकपुर क्षेत्र में संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए रुद्रपुर निवासी इमरान, आशीष और अभिषेक को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 244.06 ग्राम MDMA के साथ एक TVS मोटरसाइकिल भी बरामद की है। कार्रवाई को वर्ष 2026 में उत्तराखंड में अब तक की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी बताया गया है।
STF अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर उनके फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज खंगाल रही है। पुलिस का उद्देश्य इस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क तक पहुंचना है।
संयुक्त कार्रवाई में STF एंटी नारकोटिक्स टीम से निरीक्षक पावन स्वरूप, SI विपिन जोशी, SI विनोद जोशी, SI जगदीप नेगी, HC किशोर कुमार, HC वीरेंद्र चौहान और आरक्षी इसरार अहमद शामिल रहे। वहीं कोतवाली टनकपुर पुलिस टीम में निरीक्षक चेतन रावत, SI जितेंद्र बिष्ट और HC कमल कुमार शामिल रहे।


