टनकपुर। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के 70वें स्थापना दिवस के अवसर पर टनकपुर की सेटेलाइट शाखा में कार्यक्रम आयोजित कर संस्था की सात दशक लंबी गौरवशाली यात्रा और जनसेवा के प्रति समर्पण को याद किया गया। इस दौरान LIC की उपलब्धियों के साथ ही ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारियों एवं अभिकर्ताओं के कार्यों की सराहना की गई।

कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक रक्षपाल सिंह के नेतृत्व में LIC के 70 वर्षों की उपलब्धियों और आमजन के बीच बीमा सुरक्षा एवं वित्तीय भरोसा मजबूत करने में निगम की भूमिका पर प्रकाश डाला गया।

विकास अधिकारी धर्मवीर सिंह एवं करामत अली सहित उपस्थित अधिकारियों और अभिकर्ताओं ने LIC की सेवाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने तथा बीमा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में डीओ विनोद कुमार जोशी राजीव सक्सेना मदन सिंह बोहरा सत्य नारायण साहू मदन बोरा गोविंद बल्लभ पाठक गिरीश चंद्र जोशी कुशल सिंह राणा Lic सखी रेखा साहू रेखा बिष्ट मौजूद रही। वहीं अनिल चंद्र जोशी एवं आनंद पाठक सहित अन्य अभिकर्ताओं की सेवाओं की भी सराहना की गई।

इस अवसर पर LIC की ‘बीमा सखी योजना’ के अंतर्गत महिलाओं को बीमा क्षेत्र से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की पहल को भी महत्वपूर्ण बताया गया। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने LIC के 70 वर्षों के सफर को विश्वास, सुरक्षा और समृद्धि की मजबूत मिसाल बताया।
LIC का 70वां स्थापना दिवस केवल एक वर्षगांठ नहीं, बल्कि करोड़ों परिवारों के साथ वर्षों से कायम विश्वास और सुरक्षा के रिश्ते का उत्सव रहा।


