टनकपुर। नगर के वार्ड नंबर 7 में वार्डवासियों द्वारा 14 तारीख को भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की विधि-विधान एवं पूरे रीति-रिवाज के साथ स्थापना की गई। अंबेडकर पार्क में गणपति स्थापना के बाद प्रतिदिन सुबह-शाम आरती एवं पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। वहीं रात्रि में नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

गणेश महोत्सव के दौरान पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में वार्ड की महिलाओं, बच्चों एवं पुरुषों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। आयोजन को सफल बनाने में समस्त वार्डवासियों का सहयोग रहा।
कार्यक्रम के संचालन एवं व्यवस्थाओं के लिए रिद्धि सिद्धि विनायक कमेटी का गठन किया गया, जिसकी अध्यक्षता तुलसी कुंवर ने की। कमेटी एवं आयोजन में श्रीमती सुनीता कुंवर, श्रीमती गुड़िया, श्रीमती कविता, श्रीमती बबीता देवी, श्रीमती कमलेश देवी, कल्पना स्वामी, शर्मा नीरज कश्यप, प्रियंका ठाकुर, प्राची शुक्ला, दीपा माहरा, चंदा बेलवाल, संतोष कुमार, यशवंत, सचिन, पिंकी शर्मा, रेनू शर्मा, प्रियंका शर्मा, श्रीमती नन्ही देवी, गीता बिष्ट, रीता मिश्रा, सुनीता सक्सेना, सोनाली सक्सेना, मंजू प्रजापति सहित अनेक वार्डवासियों ने अपनी सहभागिता निभाई।
आयोजकों ने बताया कि गणेश महोत्सव का उद्देश्य वार्डवासियों को धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ना तथा आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करना है। महोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान गणपति की आरती एवं पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।


